BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कर्ज के चक्रव्यूह ने एक ही परिवार के 5 लोंगो की ले ली जान.....पढ़े पूरी खबर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 7, 2022

कर्ज के चक्रव्यूह ने एक ही परिवार के 5 लोंगो की ले ली जान.....पढ़े पूरी खबर




रेवांचल टाइम्स: कर्ज के चक्रव्यूह में एक परिवार ऐसा फंसा कि कड़ी मेहनत के बाद भी कर्ज की अदायगी नहीं कर पाया और इसी वजह से परिवार के 5 सदस्यों ने फंदे से लटकर जान दे दी. बिहार में समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर से एक ऐसी ही दर्दनाक घटना सामने आई है. शुरुआती तौर पर ऐसा माना जा रहा है कि इस परिवार ने महाजनों की धमकी और तगादे से तंग आकर एक साथ फांसी के फंदे से लटकर जान दे दी. पुलिस जांच में पता चला है कि मनोज झा ने 5 साल पहले गांव के एक साहूकार मन्नू झा से अपनी बड़ी बेटी काजल की शादी के लिए 3 लाख रुपए कर्ज लिया था. इसी क्रम में धीरे-धीरे यह परिवार कर्ज के चक्रव्यूह में फंसता चला गया, और फिर अनिल सिंह से एक लाख, बच्चा सिंह से 2 लाख रुपए कर्ज लेने के अलावा कुछ समूह से 2 लाख रुपए का लोन लिया था.

एक महाजन पांच साल बाद 3 लाख रुपए कर्ज के बदले सूद समेत 18 लाख रुपया मांग रहा था. इससे परेशान मनोज झा ने एक गाड़ी फाइनेंस पर लेकर चलाना शुरू कर दी. ताकि उससे कमा कर कर्ज को चुकाया जा सके. लेकिन किस्मत कुछ और ही मंजूर था. लॉक डाउन के दौरान गाड़ी से आमदनी नहीं आने के बाद फाइनेंसर ने गाड़ी को खिंचवा लिया था. उसके बाद मनोज ने एक छोटी-सी खैनी की दुकान को खोल ली, उसी से किसी तरह परिवार का गुजारा हो रहा था.

कुछ दिन पहले सदूखोर महाजन ने तगादा के दौरान कर्ज लेने वाले मनोज झा के साथ अभद्रता की और कर्ज नहीं चुकाने के बदले बेटी को उठा लेने की धमकी दी थी. इस डर से मृतक मनोज ने अपनी कम उम्र की बेटी को 3 महीने पहले किसी तरह मंदिर से शादी करके विदा कर दिया था. लेकिन कर्ज देने वालों का दवाब बढ़ता ही जा रहा था.



No comments:

Post a Comment