BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बेकाबू कार एक किराना दुकान में जा घुसी, मौके पर ही 3 लोगो की मौत, चार घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 7, 2022

बेकाबू कार एक किराना दुकान में जा घुसी, मौके पर ही 3 लोगो की मौत, चार घायल




 रेवांचल टाईम्स :बिहार के बेतिया में अचानक बेकाबू हुई एक कार दुकान में घुस गई। कार की चपेट में आकर एक महिला सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 4 अन्‍य लोग घायल है। दुर्घटना के बाद गुस्‍साई भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार चौतरवा थाना क्षेत्र के बहुआरवा फर्म के पास महादलित बस्ती में मंगलवार सुबह 7 बजे के करीब एक कार अचानक बेकाबू होकर एक दुकान में घुस गई। दुकान में खरीदारी करने आए कई लोग कार की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हैं। कार बेतिया से बगहा की तरफ आ रही थी। इस दौरान बेकाबू होकर किराना की एक दुकान में घुस गई। घटना के बाद गुस्‍साई भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अनुमडलीय अस्पताल भिजवाया।

चौतरवा थाना अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि इस घटना में एक महिला, एक किशोरी और एक बच्‍चे की मौत हो गई है। जबकि सोहन माझी, छठू माझी, रानी कुमारी और मोदी मुसार समेत कुल 4 लोग घायल हैं।

दुर्घटना के बाद ड्राइवर को बंधक बनाया दुर्घटना के बाद लोगों ने कार चला रहे शख्‍स को पकड़कर बंधक बना लिया। उन्‍होंने बगहा-बेतिया मुख्‍य सड़क को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार ड्राइवर और अन्‍य लोगों को छुड़ाया और ग्रामीणों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया।



No comments:

Post a Comment