रेवांचल टाईम्स - आज दिनांक 5 जून 2022 को "विश्व पर्यावरण दिवस" के उपलक्ष्य में संरक्षक अमित सोनी द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के वनक्षेत्रपाल साथियों से पर्यावरण उन्नयन में योगदान हेतु अपने-अपने कार्यक्षेत्र व निवास मुख्यालय में 1-1 पौधा रोपण करने की अपील की गई। इसी तारतम्य में संयोजक राजेन्द्र चौहान के समन्वय में एसोसिएशन के अध्यक्ष, श्री शिशुपाल अहिरवार, उपाध्यक्ष संजय राजपूत, सुश्री कॄष्णा वर्मा, रविकांत जैन व अनामिका चौपङे, सचिव रामसिंह पटेल, सह-सचिव रविन्द्र पाटीदार व श्रीमती प्रियंका बाथम, कोषाध्यक्ष रज़नीश शुक्ला, प्रवक्ता मुकेश कुमार डुबे व श्री प्रवेश पाटीदार एवं समस्त व्रत/जिला प्रभारी व अध्यक्षों द्वारा अपने वनक्षेत्रपाल साथियों के साथ अपने-अपने कार्यक्षेत्र/निवास मुख्यालय में रहकर पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस को सफलतापूर्वक मनाया गया ।
इस अवसर पर समस्त वनक्षेत्रपाल साथियो में सकारात्मक उत्साह व ऊर्जा के प्रसार को देखकर भविष्य में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने का नवाचार किया गया ।
एसोसिएशन के सभी रेंजर साथियों से अनुरोध है कि कार्यकारिणी के द्वारा आगामी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसी प्रकार कार्यकारिणी का मनोबल बनाए रखें । समस्त वनक्षेत्रपाल म•प्र• वन विभाग के साथियों को एसोसिएशन की ओर से हार्दिक बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की गई।


No comments:
Post a Comment