BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से मोहगाँव में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस व मतदाता जागरूकता गतिविधियां - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 5, 2022

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से मोहगाँव में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस व मतदाता जागरूकता गतिविधियां





रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार मंडला जिले के विकासखंड मोहगाँव  के शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय मोहगाँव में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम तथा मतदाता जागरूकता के तहत है शपथ ग्रहण किया गया। इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी जेएस उइके, प्रभारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी आर एस भगत, एजाज मलिक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य नारायण भवेदी, खेल एवं युवा समन्वयक रामा परते ने कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पौधे से ही इंसान के जीवन की डोर है तथा पौधारोपण प्रकृति का आधार है। वातावरण संतुलन पौधों से ही बना हुआ है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से तथा स्कूल स्टाफ से आग्रह किया कि पौधे जरूर लगाएं प्रकृति से इंसान को बहुत कुछ मिलता है। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं व स्कूली बच्चे उपस्थित थे। वही सुमंत मरकाम, संतोष सरोते, रामनाथ मरावी, नरेश पांडेय, शांति बाई तिलगाम सहित समस्त खिलाड़ी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment