BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विश्व पर्यावरण दिवस में किया गया वृक्षारोपण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 5, 2022

विश्व पर्यावरण दिवस में किया गया वृक्षारोपण




रेवांचल टाइम्स - अंजनिया पूर्व सामान्य वन मंडल मण्डला के परिक्षेत्र जगमण्डल के अंतर्गत  नवीन बैगा बालक आश्रम गदिया में श्रीमान पुनीत गोयल (I.F.S.)  वन मंडल अधिकारी पूर्व सामान्य वन मंडल मण्डला ,  के.एस.रंधा उप वन मंडल अधिकारी जगमण्डल,श्रीमति लतिका तिवारी उपाध्याय वन क्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी जगमण्डल ने आश्रम के बच्चों के साथ वृक्षारोपण किया । आजादी के अमृत महोत्सव की 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 75 पौधा रोपण किया गया । 

पौधा रोपण में आश्रम के बच्चे, आश्रम  अधीक्षक  राजेश मरकाम,मंतलाल परते  शिक्षक वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी आर.पी.बैलेंद्र परिक्षेत्र सहायक अंजनिया, वन रक्षकों में अभिषेक शुक्ला, बालसिंह ठाकुर, शिव उइके,मिलसिंह तेकाम, प्रह्लाद श्रीवास, प्रिया गौतम का सहयोग रहा, कार्यक्रम में वन प्रबंधन समिति गदिया अध्यक्ष मानसिंह मार्को,लामू सिंह मरावी सदस्य, समारू लाल धुर्वे,बैसाखू लाल मरावी राखन मरावी चेतुलाल मार्को सदस्य उपस्थित रहे ।

श्रीमान वन मंडल अधिकारी द्वारा बच्चों से संवाद किया गया और पर्यावरण के महत्व को समझाया गया, बैगा आश्रम के बच्चों से उनके पाठयक्रम  संबंधी जानकारी ली गई ।

No comments:

Post a Comment