योग से पहले क्या खाएं?
आमतौर पर योग खाली पेट किया जाता है. लेकिन यदि आप पर्याप्त ऊर्जा में पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में प्रोटीन शेक, दलिया, फलों की स्मूदी, दही आदि को जोड़ सकते हैं. इससे अलग यदि आप शाम के समय योग कर रहे हैं तो तकरीबन 1 घंटा पहले नाश्ते के तौर पर उबली हुई सब्जी, सलाद, नट्स आदि का सेवन कर सकते हैं. इससे आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलेगी. आप अपनी डाइट में केला, शकरकंद, भिगोए हुए बादाम, ओट्स का दलिया और पानी इन सभी को जोड़ सकते हैं.
योग करने के बाद क्या खाएं?
योगाभ्यास के बाद व्यक्ति को करीब 30 मिनट तक किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए. उसके बाद वह अपनी डाइट में पौष्टिक और स्वस्थ आहार को जोड़ सकता है. ऐसे में उबले हुए अंडे, दही, हरी सब्जी, नट्स, अनाज आदि का सेवन आपके शरीर के लिए पौष्टिक हो सकता है. इससे अलग ग्रीन टी, केला, विटामिन सी युक्त फल आदि का सेवन करना भी एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है.

No comments:
Post a Comment