रेवांचल टाईम्स:उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में शादी के कार्यक्रम की तैयारी कर रही दूल्हे की मां की ताऊ ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. मामला रैपुरा थानाक्षेत्र के बांधी गांव का है. यहां पंकज नामक युवक की शादी की तैयारियां चल रही थीं. घर में मेहमान आने शुरू हो चुके थे. मंगलवार को बारात निकलनी थी. लेकिन उससे पहले ही यहां मातम का माहौल बन गया. दरअसल, दूल्हे पंकज के ताऊ बाबूलाल मण्डप के लिए कुल्हाड़ी लेकर लकड़ी काटने जा रहे थे. तभी दूल्हे की मां कुसमा देवी से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि बाबूलाल ने कुल्हाड़ी से कुसमा देवी की गर्दन पर वार कर दिया और वहां से फरार हो गया. कुसमा देवी घायल होकर जमीन पर गिर गईं.घायल महिला को तुरंत रामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही कुसमा देवी की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दूल्हे के पिता राजेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने आरोपी बाबूलाल की तलाश शुरू की. जल्द ही वह मिल गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Tuesday, June 21, 2022
दूल्हे की मां का मर्डर, मचा कोहराम

Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment