जबलपुर। थाना बरेला के देवरी में पुलिस ने एक महिला शराब तस्कर को दबोचकर कब्जे से 60 पाव शराब जब्त की है। पकड़ी गई महिला से पूछताछ जारी है।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि एक महिला ग्राम देवरी पटपरा में अवैध रूप से शराब बेचने के लिये ग्राहक के इंतजार में खड़ी है । जिसके बाद दबिश देकर रश्मि चीचाम 21 वर्ष निवासी देवरी पटपरा को दबोचकर, 16 पाव बाम्बे विस्की अंग्रेजी शराब तथा 43 पाव देशी शराब जब्त करते हुए कार्रवाई की गई।

No comments:
Post a Comment