BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आदिवासी युवक की सनसनीखेज हत्या, सोते वक्त धारदार हथियार से मर्डर की आशंका - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 12, 2022

आदिवासी युवक की सनसनीखेज हत्या, सोते वक्त धारदार हथियार से मर्डर की आशंका




रेवांचल टाईम्स:रीवा में आदिवासी युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या अज्ञात लोगों ने रात में सोते वक्त कर दी। युवक का शव रविवार की सुबह खून से लथपथ हालत में घर के बाहर रखे चारपाई पर पड़ा मिला है।

घर के बाहर हुई युवक की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आदिवासी युवक की हत्या का यह सनसनीखेज मामला रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शाहपुर का है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात घर के बाहर सो रहे 35 वर्षीय मालिक आदिवासी नाम के युवक की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक का शव चारपाई पर बाहर पड़ा था।

बताया जा रहा है कि उनके शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। युवक की हत्या किसने और क्यों कर दी? यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

No comments:

Post a Comment