BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चौखट पर बारात ...दरवाजे पर लटका ताला...फिर क्या बारात लेकर थाने पहुंचा दूल्हा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 12, 2022

चौखट पर बारात ...दरवाजे पर लटका ताला...फिर क्या बारात लेकर थाने पहुंचा दूल्हा



बड़वानी. क्षेत्र सहित जिले में लुटेरी दुल्हन के मामले आए दिन सामने आ रहे है। शनिवार को जिले के राजपुर क्षेत्र में एक युवक दूल्हा बनकर गाजे-बाजे लेकर धूमधाम से दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा, लेकिन वहां सन्नाटा पसरा मिला। दुल्हन के घर ताला लटका दिखते ही उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी समझ आई और दुल्हे की वेशभूषा में थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई और आवेदन दिया।

दूल्हा बने भरत निवासी धरमपुरी ने पुलिस को सौंपे शिकायती आवेदन में बताया कि माया रमेश नामक युवती से उसकी शादी तय हुई थी। समाज के रिवाज के अनुसार युवती के परिजनों को एक लाख नकद भी दिए थे। वहीं आज शनिवार को विवाह होना था। जब वो विवाह के लिए बारात लेकर गया तो दुल्हन और उसका परिवार गायब मिला। साथ ही जहां वो रह रहे थे, उस घर पर ताला लटका मिला। बता दें गत माह ही कोतवाली पुलिस ने गुजरात निवासी एक युवक की शिकायत की विवेचना करते हुए एक लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा कर तीन आरोपितों को पकड़ा था। वहीं रिश्तेदारी करवाने वाला बिचौलिया अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

मामले को लेकर राजपुर थाने के उपनिरीक्षक श्याम यादव ने बताया कि आज एक दुल्हा व उसके परिजनों ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वो बारात ले कर राजपुर आया था, लेकिन दुल्हन के घर ताला लगा मिला। वहीं दुल्हे से एक लाख लेने की बात भी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment