सहस्त्रधारा में
आयोजित होगा रैली, शपथ एवं वृक्षारोपण का
कार्यक्रम
मण्डला 4 जून 2022
मतदाता जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत जिला
निर्वाचन कार्यालय द्वारा विभिन्न प्रकार की जागरूक गतिविधियां आयोजित की जा रही
है। इसी क्रम में 5 जून विश्व पर्यावरण
दिवस के अवसर पर जिले भर के सभी पंचायत क्षेत्र में विभिन्न मतदाता जागरूकता
गतिविधि आयोजित की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिह ने सभी
सीईओ जनपद, महिला बाल विकास विभाग, खेल विभाग, एनआरएलएम, सभी एनजीओ तथा
वॉलिंटियर्स को कहा है कि 5 जून विश्व पर्यावरण
दिवस के अवसर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करें। उन्होंने कहा कि 5 जून को प्रातः 6 से 9 बजें तक रैली नर्मदा नदी के किनारे
की सभी पंचायतों एव घाटों पर मतदान शपथ, आरती तथा मतदान
केंद्रों के आसपास वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि मतदाता जागरूकता के
लिए अनेक प्रकार के नवाचार भी करें। उन्होंने मानव श्रृंखला सहित अनेक
प्रतियोगिताएं भी आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने
मुख्यालय में भी मतदाता जागरूकता गतिविधियों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि इस दौरान हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी, मैराथन आदि भी आयोजित किए जाए। सहस्त्रधारा में स्कूल शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, जन अभियान परिषद, खेल विभाग एवं सभी विभागों की उपस्थिति में रैली, मतदान शपथ तथा
वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment