BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रेमिका से मिलने पहुंचा, अब प्रेमी कभी नहीं लौटेगा वापस....फिर क्या हुआ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 13, 2022

प्रेमिका से मिलने पहुंचा, अब प्रेमी कभी नहीं लौटेगा वापस....फिर क्या हुआ




रेवांचल टाईम्स:उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले का जायजा लिया. पुलिस ने प्रेमिका को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस ने इस मामले की जानकारी मृतक के परिजन को दी. सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजन ने उसके दोस्त सहित सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया. पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, घटना कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है. कानपुर के कल्याणपुर में रहने वाले अंकित मिश्रा का प्रेम प्रसंग रसूलाबाद एक एक गांव की लड़की के साथ चल रहा था. लड़की ने अंकित को फोन करके अपने गांव बुलाया था. दोनों घर से भाग निकले, लेकिन लड़की के परिजन को इसकी जानकारी हो गई. बताया जा रहा है कि गांव के बाहर दोनों को पकड़ लिया गया और अंकित की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इसके बाद शव को खेत के पास नाले में फेंक दिया. जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लड़की को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.


No comments:

Post a Comment