BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पत्नी से रेप का बदला लेने के लिए किया दोस्त की पत्नी से रेप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 13, 2022

पत्नी से रेप का बदला लेने के लिए किया दोस्त की पत्नी से रेप




रेवांचल टाईम्स। किसी बात को बदला लेने के लिए इंसान किसी भी हद तक चला जाता है। ऐसा ही बदले का एक केस मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सामने आया है। यहां पत्नी से हुए दुष्कर्म का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब दोनों मामलो में जांच कर रही है।


मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आए रेप के इम मामलों में दोनों आरोपी दोस्त है और एक-दूसरे की पत्नियों से दुष्कर्म किया है। पहले एक दोस्त ने दगाबाजी की तो दूसरे ने बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि डबरा निवासी महिला के साथ 16 मई को रेप हुआ था। उसने बताया कि उस दिन पति का दोस्त घर आया और पति का एक्सीडेंट होने की बात करने लगा। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। पति के दोस्त पर भरोसा कर उन्हीं की बाइक पर बैठकर मैं अस्पताल जाने के लिए निकल गई। पर रास्ते में उन्होंने गाड़ी रोक दी। पति के दोस्त ने जोर-जबरदस्ती से रेप किया। बाद में उसका साथी भी रेप की कोशिश करने लगा, पर मेरी चीखें सुनकर कुछ लोग आ गए तो वे दोनों भाग गए। बदनामी के डर से उस वक्त पुलिस में शिकायत नहीं की तो आरोपी ब्लैकमेल करने लगे। आखिर मैंने थाने में शिकायत कर दी।

इधर रेप के आरोपी की पत्नी ने भी पीड़िता के पति पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उसने बताया- 29 मई को घर पर वह अकेली थी। आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ रेप किया। उसके अश्लील फोटो ले लिए। इन फोटो के जरिए वह उसे ब्लैकमेल कर तब से अब तक कई बार रेप कर चुका है।

No comments:

Post a Comment