BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रदेश में नर्म पड़े गर्मी के तेवर, कई इलाकों में लुढ़का पारा; इन 9 जिलों में बारिश के आसार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 13, 2022

प्रदेश में नर्म पड़े गर्मी के तेवर, कई इलाकों में लुढ़का पारा; इन 9 जिलों में बारिश के आसार



मध्यप्रदेश में प्री मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के बाद तापमान लुढ़का है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बौछारें पड़ने से दिन के तापमान में गिरावट होने लगी है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया है।
यहां हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, जबलपुर, सागर, शहडोल, भोपाल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। वहीं सेंधवा में 8, चाचरीयापाटी, तराना, उज्जैन में 5, धार, जोबट में 4, मेघगनगर, घट्टिया, तिरला, पचमढ़ी, सौसर में 2 सेमी तक पानी गिरा है।
मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर संभाग के जिलों में, भोपाल, ग्वालियर, रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 15 और 16 जून को वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है।
तापमान में आएगी गिरावट!

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव हैं। अरब सागर में बना ऊपरी हवा का चक्रवात गुजरात से लेकर कर्नाटक तक अपतटीय ट्रफ के रूप में बदल गया है। वहीं, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर असम तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है।

बता दें कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास और बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। माना जा रहा है कि प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधियों के तेज होने के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

No comments:

Post a Comment