मण्डला 8 जून 2022
कलेक्टर
एवं जिला दंडाधिकारी हर्षिका सिंह ने 16 जून से
प्रारंभ हो रहे नए शैक्षणिक सत्र के संबंध में वीडियो संदेश जारी किया है।
उन्होंने अपील की है कि सभी अभिभावक 16 जून से
प्रारंभ हो रहे नए शैक्षणिक सत्र में अपने बच्चों को स्कूल भेजें। अभिभावक अपने
बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा है कि बच्चे कोरोनाकाल के
बाद पुनः अपने स्कूल नए उत्साह के साथ जाएं एवं आगे बढ़ें तथा स्कूल चलें अभियान को
सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नए शैक्षणिक सत्र के लिए आवश्यक
व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

No comments:
Post a Comment