BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित निर्देश जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 8, 2022

बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित निर्देश जारी

 



 

मण्डला 8 जून 2022

कलेक्टर ने 7 जून 2022 को आयुक्त जबलपुर संभाग जबलपुर की अध्यक्षता में आयोजित व्ही0सी0 के माध्यम से बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन के संबंध में दिए गए निर्देशों के परिपालन में जिला स्तर पर कार्यवाही के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों के तहत उन्होंने कार्यपालन यंत्री, लोक स्वा.यां0 विभाग को जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के सभी स्त्रोतों में वाटर क्वालिटी की जांच एवं क्लोरीनीकेशन कराने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार समस्त मुख्य नगरपालिका व नगरपंचायत अधिकारी को वर्षा पूर्व समस्त नगरीय क्षेत्रों की सभी नालियों-खाईयों की साफ-सफाई पूर्ण कराने, साथ ही शहरी क्षेत्रों के समस्त मैनहॉल को निर्देशानुसार व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए हैं। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को जिले के सभी डेम के जलस्तर पर सतत् निगरानी करने, साथ ही डेम से लगे रिहायसी क्षेत्रों में सतत् संपर्क स्थापित रखने तथा डेम से पानी छोड़ने के न्यूनतम 30 घंटे पूर्व संबंधित पंचायतों को सूचित कराने के निर्देश दिए हैं।

जारी निर्देशों में कंपनी कमांडेंट होमगार्ड को प्रमुख नदियों के आसपास की पंचायतों एवं गोताखोरों की सूची संधारित कर बाढ़ आदि की स्थिति की सतत् निगरानी रखेंगे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को वर्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए संक्रामक बीमारियों एवं सर्पदंश आदि की घटनाओं की रोकथाम हेतु ऐंटीवेनम एवं आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता प्रत्येक पीएचसी स्तर पर सुनिश्चित करने, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर पहाड़ी एवं जंगलों से घिरे पंचायतों में स्वच्छ पेय जल उपलब्धता हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। 13 जून 2022 को अपर कलेक्टर मण्डला की अध्यक्षता में होमगार्ड विभाग के द्वारा बाढ़ से बचाव हेतु मॉकड्रिल संपादित किया जायेगा। महिला बाल विकास, जिला शिक्षा अधिकारी सहायक आयुक्त आ00 कार्य विभाग, डीपीसी-संबंधित विभाग अपने अधीनस्थ शालाओं एवं आंगनवाड़ियों में जहां वर्षा ऋतु में बच्चों का अध्यापन कार्य प्रारंभ रहेगा, ऐसी समस्त भवनों का भौतिक सत्यापन कर स्थिति की समीक्षा करेंगे। साथ ही सुनिश्चित करें कि जर्जर भवनों में किसी भी परिस्थिति में अध्यापन कार्य संचालित न हों।

No comments:

Post a Comment