BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
निर्वाचन प्रशिक्षण के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 8, 2022

निर्वाचन प्रशिक्षण के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी

 



 

मण्डला 8 जून 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के लिए नियुक्त किए गए अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण का कार्यक्रम संशोधित रूप में जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम के तहत दिनांक 10, 11 एवं 12 जून को 2 पालियों में प्रातः 11 से 1:30 बजे तक तथा दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण मतदान दल अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण है। भारतज्योति, निर्मला स्कूल तथा उत्कृष्ट माध्य.विद्या.क्रमांक-2 मंडला में आयोजित प्रशिक्षण में निर्वाचन के लिए नियुक्त समस्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी - 01, 02 तथा 03 शामिल होंगे।

इसी प्रकार 16 एवं 17 जून को उक्तानुसार दोनों पालियों में मतदान दल के अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण भारतज्योति, निर्मला स्कूल तथा उत्कृष्ट माध्य.विद्या.क्रमांक-2 मंडला में आयोजित होगा। 23 जून को दोनों पालियों में मतदान दल के अधिकारियों का तीसरा प्रशिक्षण होगा जिसमें 25 जून को निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी शामिल होंगे। सारणीकरण से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 13 जुलाई को दोनों पालियों में मतगणना एवं सारणीकरण से संबंधित प्रशिक्षण जिला योजना भवन में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में रिजर्व के समस्त सहायक रिटर्निंग ऑफीसर तथा सारणीकरण के लिए नियुक्त अधिकारी शामिल होंगे।

No comments:

Post a Comment