BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आइसक्रीम फेक्ट्री में प्रशासन की रेड: आइसक्रीम बनाने वाले एक्सपायरी डेट की सामग्री का कर रहे थे उपयोग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 2, 2022

आइसक्रीम फेक्ट्री में प्रशासन की रेड: आइसक्रीम बनाने वाले एक्सपायरी डेट की सामग्री का कर रहे थे उपयोग



जबलपुर।जिला प्रशासन ने वसीम पेठा की नया मोहल्ला स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री पर आकस्मिक कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट का कैमीकल बरामद किया है। यह गोरखधंधा कई सालों से संचालित हो रहा था। प्रशासन को सूचना मिली कि आइसक्रीम की आड़ में लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक अपर कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया, अविहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं एसडीएम सिहोरा आशीष पांडे, तहसीलदार राँझी श्याम चंदेले तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी मौजूद थे । जिला प्रशासन की वसीम पेठा की नया मोहल्ला स्थित वेरायटी आइसक्रीम फैक्ट्री पर आकस्मिक कार्यवाही जारी । मौके पर अपर कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया, अविहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं एसडीएम सिहोरा आशीष पांडे, तहसीलदार राँझी श्याम चंदेले तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी मौजूद थे ।


962 वर्गफुट की जमीन के कागज 5 हजार में मिला कब्जा
अपर कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया ने बताया कि वसीम पेठा की नया मोहल्ला में जो फेक्टरी संचालित पाई गई उसमें अवैध निर्माण किया गया है। इस संबंध में फेक्टरी मालिक से निर्माण कार्य के दस्तावेज मांगे गए तो 962 वर्गफुट में निर्माण होना पाया गया जबकि पूरी फेक्टरी 5 हजार वर्गफुट फैली हुई थी। अपर कलेक्टर ने बताया कि डायवर्सन भी नहीं पाया गया इसके साथ ही घरेलू गैस सिलेण्डर का दुरूपयोग पाया गया। फेक्टरी मालिक पर कार्रवाई जारी है। फेक्टरी का अतिक्रमण भी तोड़ाम जाएगा।


No comments:

Post a Comment