BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तथाकथित पत्रकार, पत्रकारिता की आड़ मैं दे रहे हैं अबैध कार्य और बड़ी, बड़ी वारदातों को अंजाम पत्रकारिता जगत को कर रहे हैं कालंकित ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 4, 2022

तथाकथित पत्रकार, पत्रकारिता की आड़ मैं दे रहे हैं अबैध कार्य और बड़ी, बड़ी वारदातों को अंजाम पत्रकारिता जगत को कर रहे हैं कालंकित ...

 


रेवांचल टाईम्स - सिवनी जिले में इन दिनों पत्रकारिता जगत में बाढ़ सी आई हुई हर दूसरा व्यक्ति अपने आप को पत्रकार बता कर अधिकारी और कर्मचारियों पर अपनी धौस बता नजर आ रहे है और इन छूट भैयायो की पत्रकारिता के चलते आये दिन पत्रकारिता बदनाम हो रही है क्योंकि ये लोग कोई पत्रकार नही है और न ही इन्हें पत्रकारिता की प पता है फिर ये पत्रकार है केवल इनको ये पता है कि किसी भी पेपर या न्यूज़ चैनल की एजेंसी ले और फिर उसे भजाओ मतलब की सरकारी योजनाओं की जमके भ्रष्टाचार करो ठेकेदार बन जाओ और फिर खुल के भ्रष्टाचार करो और न इन्हें रोकने वाला है न टोकने वाला है क्योंकि ये पत्रकार है इन्हें देश की जिम्मेदारी जो दे दी गई है ये कुछ भी कर सकते किसी को भी धमका सकते है किसी भी अधिकारी से कोई भी काम ले सकते है क्योंकि ये पत्रकार है ये दिन रात अबैध कार्य कर सकते यह फिर उन कार्यो में लिप्त लोगो संरक्षण दे सकते है जैसे की रेत की चोरी भी कर सकते अबैध मुरम किसी भी सरकारी भूमि से निकाल सकते अबैध शराब बेच सकते सट्टा खिला सकते है जुआ खिला सकते है या फिर इनमे लिप्त लोगो को संरक्षण दे सकते क्योंकि ये पत्रकार है इन्हें किसी एक बेनर से एजेंसी ले ली तो इन्हें आजादी दे दी गई है कि आप एजेंसी ली है उसके एवज में अपने क्षेत्रों में चल रहे अबैध कामो की खबर प्रकाशित न करे बल्कि उन्हें आप संरक्षण दे क्योंकि अब आप पत्रकार हो और अब बस पत्रकारिता इसी लेबिल की राह गई है और रही बात पुलिस की तो वो भी कही नही पत्रकारों की इज्ज़त तो करती है तो जिन अबैध कार्यो में पत्रकार लिप्त है या उन अबैध कार्यो में लिप्त लोगों अपना संरक्षण दे रहे है और आज कल तो कुछ पत्रकार साथी पुलिस और अपराधियों के बीच का रास्ता निकाल समझौते भी कराते नजर आ रहे है।

           वही जानकारी के अनुसार भ्रष्ट और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सरकार अथक प्रयास में लगी है फिर भी सिवनी जिले में भ्रष्टाचार हावी होते नजर आ रहा है । इसी तर्ज में इन दिनों सिवनी जिले में एंव कुछ क्षेत्रों में माफियाओं का आतंक निरंतर जारी है। अबैध कार्यो को धड़ल्ले से अंजाम दे रहे हैं अपनी वारदातों को अंजाम तक पहुँचा रहे है और उसके पीछे कही न कही किसी जनप्रतिनिधि या फिर तथाकथित पत्रकार का सहयोग होता है ।

        वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ पत्रकार जो सीनियर सिटीजन या वारिष्ठ माने जाते हैं। जो कि उनके लिए पत्रकारिता की आड़ में वरदान साबित हो रही है और इसी आड़ में अवैध कामों को धड़ल्ले से अंजाम दे रहे हैं। और बखुबी अवैध कार्यो को अंजाम के साथ साथ अपना निजी स्वार्थ साधते नजर आ रहे है सरकारी भूमि सरकारी योजनाओं में अपना अधिकार जताते हुए धड़ल्ले से बेच रहे हैं रेत एंव मुरम का दोहन कर रहे हैं अवैध कारोबार एक का 80 बनाने वाले सटोरिया बनकर एवं बड़े पैमाने में अबैध शराबों का व्यापार ऐसी बड़ी बड़ी वारदातों को बखूबी पत्रकारिता की आड़ में अंजाम दिया जा रहा हैं। वही नगर में जन चर्चा यह भी रहती है कि हम लोगों ने तो शासन - प्रशासन को रख लिया है अपनी जेब में जिसके चलते प्रशासनिक एवं आम जनता को लगा रहे हैं । लाखों के हिसाब से चुना एवं कर रहे हे मनमानी एंव पत्रकारिता को कर रहे हैं ।कलंकित कार्यवाही के नाम पर प्रशासन भी दिखाती है औपचारिकता जिसके चलते इनके सामने प्रशासन भी हो जाता है लाचार क्योंकि लोकतंत्र के चौथे आधार स्तंभ का सहारा लेकर जिले में कुछ लोग अवैध कामों को बखूबी दे रहे हैं अंजाम। जो कई बार जेल भी जा चुके हैं । ऐसे लोग लाखों के हिसाब से दे रहे हैं अपनी वारदातों को अंजाम कुछ लोग तो अपने आप को पत्रकार बता कर रहे हैं अबैध वसूली और कर रहे हैं पत्रकारिता जगत को कर रहे हैं कलंकित वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर कोई पत्रकार बंधु किसी मुद्दे एवं मामलों को लेकर खबरों का प्रकाशन करता है। एवं शासन प्रशासन तक मामले को संज्ञान में लाता है। तो कुछ पत्रकारों एवं माफियाओ जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उनके द्वारा उन्हें डराया धमकाया जाता है।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment