BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंजनिया चौकी को बड़ी सफलता शेर की खाल चेहरा नाखून पैरों के पंजों सहित जंगली सूअर के 4 बड़े दात के चार आरोपी गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 4, 2022

अंजनिया चौकी को बड़ी सफलता शेर की खाल चेहरा नाखून पैरों के पंजों सहित जंगली सूअर के 4 बड़े दात के चार आरोपी गिरफ्तार






रेवांचल टाइम्स -अजनियां थाना बम्हनी अंतर्गत पुलिस चौकी अंजनिया में दिनांक 3 जून 2022 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई थी कि सरही बिछिया की ओर से कुछ शिकारी शेर एवं अन्य जंगली जानवरों का शिकार कर मोटरसाइकिल में रखकर शेर की खाल, नाखून, दांत सूअर के दांत अन्य महत्वपूर्ण अंग लेकर अवैध रूप से तस्करी कर मंडला की ओर आ रहे हैं, उक्त सूचना की की जानकारी चौकी प्रभारी द्वारा थाना प्रभारी बमनी श्री नीलेश दोहरे एवं वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिनके द्वारा सूचना की सत्यता की जांच कर तत्काल कार्यवाही हेतु पुलिस दल बल के साथ भेजा गया था, पुलिस के द्वारा घाटी अंजनिया हनुमान मंदिर के सामने हाईवे पर संदिग्ध मोटरसाइकिल चालकों की तलाशी अभियान प्रारंभ करने के दौरान दो मोटर साइकिल एमपी 52 एमसी 2925 एवं सीजी 09/4326 पर चार व्यक्ति बिछिया तरफ से आते दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल को रोककर भागने का प्रयास करने लगे पुलिस के द्वारा घेराबंदी करके पकड़कर साथ लिए बेगो की तलाशी लेने पर दोनों बैगों से शेर की खाल चेहरा नाखून पैरों के पंजों सहित जीआई तार कुल्हाड़ी जंगली सूअर के चार बड़े नुकीले दांत कुल कीमती ₹200000 के जप्त कर आरोपियों के नाम पता पूछने पर आरोपियों ने अपने-अपने नाम 1. माखन लाल यादव पिता लालजी यादव उम्र 40 साल निवासी ग्राम मंकी थाना बाजाग जिला डिंडोरी, 2.  आनंद कुशराम पिता लालमैन उम्र 30 साल निवासी मेहदबानी जिला डिंडोरी, 3. मनोज कुमार पंदराम पिता शोभा उम्र 32 साल निवासी करनजिया, 4. इतवारी पोशाम पिता धर्म सिंह उम्र 27 साल निवासी ग्राम सलवार थाना बाजाग जिला डिंडोरी का होना बताएं, जिन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के विरुद्ध चौकी अंजनिया थाना बमहनी में अपराध क्रमांक-331/22 धारा 2,9, 39, 40, 48, 49, 51, 52 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है, आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि आज से करीब तीन-चार माह पहले gi तार से भलवानी के जंगल में फंदा लगाकर शेर का शिकार कर उसके शरीर से कुल्हाड़ी से काटकर उक्त अंगों को विक्रय करने के लिए निकाल लिए थे, इसी प्रकार जंगली सूअर का शिकार कर उसके नुकीले दांत कीमती दामों में बेचने के लिए ले जा रहे थे, आरोपियों के संपर्क अन्य के तस्करों व शिकारियों से उसके संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है....

 उल्लेखनीय कार्यवाही मंडला जिले में कान्हा टाइगर रिजर्व होने के कारण पुलिस अधीक्षक मंडला श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा नेशनल पार्क से लगे थाना एवं चौकी प्रभारियों को वन्यजीवों की सुरक्षा एवं संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग करने हेतु समय-समय पर निर्देशित किया जाता है जिसके परिणाम स्वरूप सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी एसडीओपी नैनपुर एवं श्री नीलेश दौहरे थाना प्रभारी बमहनी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया सहायक उप निरीक्षक अशोक चौधरी राजेश सराठे प्रधान आरक्षक शिव शंकर राजपूत उत्तम पटेल पूसूलाल पंचेश्वर आरक्षक राजेश सुनील ठाकुर इसरार खान विनोद पटेल उत्तम कोठरिया कीर्ति नगपुरे राम प्रसाद नेताम अनुपा, साथ ही थाना बिछिया से प्रधान आरक्षक जय पांडे, आरक्षक हेमंत शिव, आरक्षक अरविंद के द्वारा घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़वाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है


No comments:

Post a Comment