BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2022: कब से हैं गुप्त नवरात्रि? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 4, 2022

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2022: कब से हैं गुप्त नवरात्रि? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त




रेवांचल टाइम्स:नवरात्रि का त्यौहार मां भगवती को समर्पित है. इन नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है. मान्यता है सच्चे मन से मां भगवती की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है. बता दें कि एक साल में चार बार नवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है, जिसमें दौ नवरात्रियों को बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं ये आश्विन मास और चैत्र मास को आती है और दो नवरात्रियां गुप्त होती हैं, जिसे माघ और आषाढ़ महीने में मनाते हैं. गुप्त नवरात्रि में महाविद्याओं की खास साधना की जाती है. इस नवरात्रि में माँ काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, मां बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा करते हैं. ऐसे में गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त के बारे में पता होना जरूरी है आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त क्या है. पढ़ते हैं आगे…
गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त

आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत – 30 जून, 2022 दिन गुरुवार
आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि की समापन – 09 जुलाई, 2022 दिन शनिवार
प्रतिपदा तिथि की शुरुआत – 29 जून, 2022, सुबह 8:21 मिनट
प्रतिपदा तिथि का समाप्ति – 30 जून 2022, सुबह 10:49 मिनट
अभिजित मुहूर्त – 30 जून 2022, सुबह 11:57 से 12:53 मिनट तक
घट स्थापना मुहूर्त – 30 जून 2022, सुबह 5:26 मिनट से 6:43 मिनट तक

No comments:

Post a Comment