BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पेड़ पर लटका मिला पति-पत्नी का शव...शादी को हुआ था एक साल, गाँव में पसरा मातम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 7, 2022

पेड़ पर लटका मिला पति-पत्नी का शव...शादी को हुआ था एक साल, गाँव में पसरा मातम



मुंगेली।जिले से एक दम्पति के खुदकुशी की खबर सामने आई है। पेड़ में लटके मिले पति पत्नी को देख गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है इस दम्पति की शादी को सिर्फ एक साल ही हुआ था। और साल भर में ही दोनों ने आत्महत्या कर ली। हालांकि खुदकुशी की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है।

घटना के बाद से मृतकों के परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जगताकापा गांव का है। जहां घर से 200 मीटर की दूरी पर बरगद के पेड़ पर आज सुबह गांव के प्रमोद नेताम व जागेश्वरी नेताम (दंपति) की लटकी लाश मिली है।

पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। बहरहाल कोई सुसाइड नोट अभी तक पुलिस को नहीं मिला है। मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही मामले की तह तक पंहुचा जा सकता है।

No comments:

Post a Comment