BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
साढ़े पांच लाख में 15 दिन के मासूम का सौदा....फिर खरीदा एसो आराम का समान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 7, 2022

साढ़े पांच लाख में 15 दिन के मासूम का सौदा....फिर खरीदा एसो आराम का समान



रेवांचल टाईम्स :हीरानगर में 15 दिन के मासूम का सौदा करने का मामला सामने आया है। जिसे देवास की एक दंपती ने साढ़े पांच लाख रुपये में खरीदा। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हैं। बच्चा बेचने के बाद आरोपियों को जो पैसा मिला उस पैसे से सभी ने वॉशिंग मशीन, टीवी, फ्रीज, कूलर खरीद लिए। पुलिस ने सभी सामान भी जब्त कर लिया है।

खरीदने-बेचने वाले बोले, हमारी मजबूरी
बच्चे का सौदा करने वाली शायना बी ने कहा वह एक साल से अंतरसिंह के साथ रह रही है। वह मजदूरी करता है। लेकिन अंतरसिंह ने कहा कि यह बच्चा उसका नहीं है। अंतरसिंह ने गर्भपात कराने की सलाह दी पर शायना ने यह कहकर इंकार कर दिया कि समय बहुत हो गया है, ये संभव नहीं। इसके बाद भी अंतरसिंह नहीं माना तो शायना ने बच्चे का सौदा करने की ठान ली।

खरीदने वाले दंपती बोले, हमारे जुड़वा बच्चों की मौत हो गई, इसलिए खरीदा
देवास की लीना ने मध्यस्थों के माध्यम से शायना के बच्चे का सौदा किया। लीना के जुड़वा बच्चे थे, दोनों की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। लीना ने मासूम का सौदा साढ़े पांच लाख में तय किया। इसके बाद वह दो माह से इस बच्चे को पाल रही थी।

8 आरोपी बने, 6 गिरफ्तार
TI सतीश पटेल ने दीपक निवासी मारूति नगर की शिकायत पर शायना बी निवासी गौरीनगर, अंतरसिंह निवासी गौरीनगर, पूजा वर्मा निवासी रूस्तम का बगीचा उसकी बहन नेहा, नीलम वर्मा निवासी भागीरथपुरा, नेहा सूर्यवंशी निवासी सुखलिया और देवास की महिला लीना व एक नाबालिग पर बच्चा खरीदीने और बेचने के मामले में केस दर्ज किया है। दो आरोपी अभी फरार हैं।

आपस में बांटे रुपए, गृहस्थी का सामान खरीदा, पुलिस ने सबकुछ जब्त कर लिया
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बच्चा साढ़े पांच लाख रुपए में बेचने की बात कबूली। आरोपियों ने माना कि सभी ने रुपये आपस में बांट लिए थे। इन रुपए से अपने घरों पर फ्रीज, वॉशिंग मशीन, कूलर और बाइक सहित अन्य सामान खरीद लिए थे। पुलिस ने ये सभी सामान जब्त कर लिया और थाने ले आई।

No comments:

Post a Comment