BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला ईकाई मण्डला के नये जिला अध्यक्ष बने कपिल वर्मा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 5, 2022

एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला ईकाई मण्डला के नये जिला अध्यक्ष बने कपिल वर्मा


रेवांचल टाइम्स - मण्डला एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन  के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा के आदेशानुसार जिला ईकाई मण्डला की बैठक जिला अध्यक्ष के पद की घोषणा हेतु रखी गयी। बैठक प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश बैरागी (गन्नू भईया) के विशेष आथित्य, जिला ईकाई अध्यक्ष सुधीर कसार की अध्यक्षता मे, एस.पी.तिवारी संभागीय मिडिया प्रभारी एवं यूनियन के जिला ईकाई के पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति मे सपन्न हुई।

  जिला ईकाई के अध्यक्ष पद हेतु  एस.पी.तिवारी ने पत्रकार कपिल वर्मा प्रधान संपादक द वायरल राष्ट्रीय मासिक पत्रिका का नाम प्रस्तावित किया जिसका समर्थन संदीप चर्तुवेदी ने समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहमति से किया। 

   तत् पश्चात प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश बैरागी ने नये जिला अध्यक्ष कपिल वर्मा  के नाम की घोषणा करते हुये नये अध्यक्ष को तिलक वंदन कर  फूल माला पहना कर स्वागत किया फिर उन्होंने  अपने उद्बोधन मे यूनियन के बारे मे प्रकाश डाला। वही पूर्व अध्यक्ष सुधार कसार ने भी नये अध्यक्ष का स्वागत कर शुभकामनाएं दी और अपने संबोधन मे स्वच्छ छवि से पत्रिकारिता करने की बात कही।

  

      नव अध्यक्ष कपिल वर्मा ने अपने संबोधन मे सभी  पदाधिकारी एवं सदस्यों को भारोसा दिलाया की मे सदा यूनियन के हित मे काम करूंगा एवं जल्द ही नयी कार्यकारिणी की घोषणा की बात कही।  


यूनियन के समस्त सदस्य एवं पदाधिकारियों ने पूर्व जिला अध्यक्ष सुधार कसार की कार्य शैली एवं अध्यक्ष पद का कुशल निर्वहन को देखते हुये सभी ने प्रदेश स्थान देने की बात प्रदेश उपाध्यक्ष के सामने रखी है। सभी ने यह महसूस किया की सुधार कसार का जिले मे नही अपितु प्रदेश मे स्थान आवश्यक है।


     नव अध्यक्ष कपिल वर्मा को यूनियन के समस्त सदस्य एवं पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित की है।

      

 अंत मे बिदीप मरकाम ने कार्यक्रम समापन की घोषणा करते हुये। आगामी  यूनियन की बैठक के बारे बताया।

No comments:

Post a Comment