रेवांचल टाईम्स:
आधुनिक लाइफस्टाइल में हमें खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. अस्वस्थ खान-पान ना सिर्फ हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इससे मौत का खतरा भी बढ़ जाता है. ये बात हम नहीं बल्कि एक स्टडी में खुलासा हुआ है.
इस स्टडी में दावा किया गया है कि अनहेल्दी और खराब डाइट के कारण दुनिया में मरने वालों की तादात बढ़ती जा रही है. स्टडी की रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि नियमित तौर पर धूम्रपान करने वालों की तुलना में स्वस्थ्य चीजों का सेवन ना करने वालों को ज्यादा नुकसान होता है.
इंटरनेशनल मेडिकल जर्नल में इस स्टडी को प्रकाशित की गई है. इस शोध में खराब डाइट के कारण मौत होने के खतरे की जांच की गई है. इस स्टडी में करीब 40 देशों के 130 वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया. इस स्टडी में खुलासा हुआ है कि साल 2017 में खराब डाइट की वजह से 22 प्रतिशत मौते हुई हैं. वहीं, धूम्रपान करने वालों की मौत का आंकड़ा इससे कम था.
इस शोध के अनुसार, डाइट में हेल्दी चीजें ना शामिल करने से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. ये तीन डाइट सेहत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं-
डाइट में साबुत अनाज की चीजों को शामिल ना करना.
फलों का सेवन कम करना या बिलकुल ना करना
भोजन में सोडियम की मात्रा अधिक होना.
इस शोध के मुताबिक, प्रोसेस्ड मीट, रेड मीट, शुगर ड्रिंक्स, ट्रांस फैटी एसिड इत्यादि चीजों के कारण सबसे ज्यादा मौतें होती हैं. शोधकर्ताओं के अनुसार, आधुनिक लाइफस्टाइल में लोग हेल्दी चीजों की तुलना में अनहेल्दी चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं. इसलिए लोगों में मरने वालों की तादात बढ़ती जा रही है.

No comments:
Post a Comment