BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गजब की दावेदारी.... तीन पत्नियों का चुनाव लड़ना पति को पड़ा भारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 18, 2022

गजब की दावेदारी.... तीन पत्नियों का चुनाव लड़ना पति को पड़ा भारी



मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पंचायत सचिव की तीन पत्नियों के चुनाव मैदान में उतरने के बाद से ये मामला चर्चा का विषय बन गया था। जिस पर जनपद पंचायत के सीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर सचिव से जवाब मांगा था। लेकिन, जवाब नहीं मिलने पर सचिव को सस्पेंड कर दिया गया।

ऐसे हुआ था खुलासा

दरअलस, सिंगरौली जिले के जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत आने वाली घोंघरा पंचायत के सचिव सुखराम सिंह की तीन पत्नियां हैं। ग्राम पंचायत पीपरखाड़ से दो पत्नियां कुसुमकली और गीता सिंह सरपंच पद की उम्मीदवार हैं। वहीं उर्मिला सिंह जनपद सदस्य निवार्चन क्षेत्र 13- पेडरा से चुनाव मैदान में उतरी हैं। बता दें कि गीता सिंह तो पहले भी सरपंच रही है। इसका खुलासा तब हुआ जब कार्यालय में इन तीनों महिलाओं के नामांकन में सुखराम सिंह को पति बताया गया है।
सचिव को निलंबित करने के आदेश जारी

मामला सामने आने के बाद जनपद पंचायत देवसर के सीईओ ने सुखराम को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्हें निलंबित करने की सिफारिश जिला पंचायत सीईओ से कर दी है। उन्होंने पत्र में कहा है कि सुखराम सिंह का आचरण शासकीय कर्मचारी से अपेक्षित शिष्टता, शालीनता और आदर्श आचरण तथा नियमों के विपरीत है। इससे इस कार्यालय और संपूर्ण कर्मचारियों की छवि धूमिल हुई है। इस आधार पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उसे निलंबित किया जाए।


No comments:

Post a Comment