BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राम सेना समाजसेवी संगठन नगर में बढ़ रही लूटपाट को लेकर नैनपुर थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 18, 2022

राम सेना समाजसेवी संगठन नगर में बढ़ रही लूटपाट को लेकर नैनपुर थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन...




रेवांचल टाईम्स - विगत कुछ दिनों से नैनपुर नगर में लूटपाट की वारदात बढ़ गई है। जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। कुछ दिनों पहले कुछ अज्ञात लुटेरों द्वारा लगभग 50 हजार की लूट की गई थी। जिसे नैनपुर पुलिस विभाग ने ढूंढ निकाला था, और कार्रवाई कर लुटेरों को जेल भेज दिया गया। लेकिन एक बार फिर अन्य लुटेरों द्वारा सेंट्रल बैंक के सामने से वार्ड नंबर 14 की उम्र दराज महिला मोनिका डे के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया, और लूटेरे लगभग एक लाख 28 हजार रुपए लेकर रफूचक्कर हो गए। 

जिससे लगातार लूट की वारदातें नगर में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 

लूट की वारदात पर लगाम लगाने एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने हेतु राम सेना समाजसेवी संगठन ने आज पुलिस थाना नैनपुर को ज्ञापन सौंपा एवं निवेदन किया कि, जल्द से जल्द असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जाए एवं सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।


नैनपुर से रेवांचल टाइम्स के लिए शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment