BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्रूरता की हदें कीं पार...वो रहम की भीख मांगती रही..बेरहम महिलाओं ने पीटते-पीटते कपड़े तक फाड़ दिए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 18, 2022

क्रूरता की हदें कीं पार...वो रहम की भीख मांगती रही..बेरहम महिलाओं ने पीटते-पीटते कपड़े तक फाड़ दिए

  



रेवांचल टाईम्स:असम के शिवसागर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां चार महिलाओं ने अवैध संबंधों के शक में महिला की जमकर पिटाई कर डाली. महिला को रस्सी से बांधा, थप्पड़ मारे, बुरी तरह घसीटा, बाल खींचे और कपड़े तक फाड़ डाले. पीड़ित महिला रो-रोकर रहम की भीख मांगती रही. लेकिन तीनों बेरहम महिलाओं का दिल नहीं पसीजा.


घटना आमगुड़ी हलवाटिंग थानाक्षेत्र के वाउलीपुखुरी अंचल गांव की है. पीड़ित महिला पर अवैध संबधों का आरोप लगाया गया है. शुक्रवार शाम को चार महिलाओं ने पीड़िता को पकड़ा, फिर उसे रस्सी से बांध दिया. उसके कपड़े फाड़ दिए. उसके बाल खींचते हुए थप्पड़ मारे. वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने पुलिस को महिला से हो रही इस पिटाई की जानकारी भी दी. लेकिन पुलिस रात 10 बजे घटनास्थल पर पहुंची. महिलाएं तब भी पीड़िता को मार रही थीं. पुलिस ने पीड़िता को छुड़वाया. लेकिन आरोपी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने पीड़िता और उसके पति को ही हिरासत में ले लिया और थाने ले गई. घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीण आरोपी महिलाओं को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.

No comments:

Post a Comment