BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके राज्य में कब से बरसेंगे बदरा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 10, 2022

देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके राज्य में कब से बरसेंगे बदरा




रेवांचल टाइम्स:भीषण गर्मी से जूझ रहे देश के कई राज्यों में मानसून जल्द दस्तक देने वाला है। कई राज्यों में भीषण लू चलने से दिन का पारा और चढ़ा हुआ है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिन तक पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की उम्मीद है। वहीं दिल्ली वालों को मानसून की फुहारों के लिए थोड़ा इंतजार और करना होगा।
मानसून अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पहले ही बन चुका है। यह मानसून को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। IMD ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।
आने वाले दिनों में यहां होगी झमाझम बारिश10 जून तक मानसून आमतौर पर महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बड़े हिस्से को कवर कर लेता है। इस साल, इसने अब तक तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों को कवर किया है।
इसके अलावा अब तक मानसून असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा को कवर कर चुका है और अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में तेज बारिश का अनुमान है।
अगले पांच दिनों तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
वहीं आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना में भी पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक में 12 जून को, केरल और माहे में 11 और 12 जून को भारी बारिश की संभावना है।
12 जून से पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में प्री-मॉनसून गतिविधि देखने को मिल सकती है। वहीं उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्यप्रदेश में सामान्य से अधिक तापमान बना रहेगा।

No comments:

Post a Comment