BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चाकूबाजों पर लगाम कसने पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 166 धारदार चाकू बरामद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 10, 2022

चाकूबाजों पर लगाम कसने पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 166 धारदार चाकू बरामद



जिले में चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अपराध पर लगाम लगाने कार्रवाई करने में जुट गई है। बलौदाबाजार पुलिस ने सायबर सेल की मदद से विशेष अभियान चलाकर ऑनलाइन माध्यम से मंगाए गए 166 चाकू और चाकुनुमा अन्य औजार जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया गया और आनलाइन माध्यम से मंगाए गए चाकू एवं उससे संबंधित अन्य धारदार हथियार बरामद किया है। चाकू मंगाने वालों में 30 लोग विभिन्न अपराध मे संलिप्त थे। आगे और भी कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि वर्तमान में सर्वाधिक भाटापारा शहर थाने में 50 और कोतवाली थाने में 33 चाकू बरामद किया गया है। इसके अलावा भाटापारा ग्रामीण, पलारी, सिमगा, सुहेला, कसडोल और सरसीवां से भी चाकू बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में सायबर सेल टीम सहित पुलिस थाने का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment