करें इन मंत्रों का जाप
सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा के साथ ही आपको कुछ नियमों और मंत्रों का भी जाप करना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप धन प्राप्ति की कामना रखते हैं तो आज यानि सोमवार के दिन पूजा करते समय ‘ॐ ह्रीं नमः!‘ मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से जातक को धन प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है.
वहीं यदि कोई जातक शारीरिक व मानसिक कष्टों से परेशान है तो सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते समय ‘ॐ नमः शिवायः!‘ इस मंत्र का जाप अवश्य करें. इस दिव्य मंत्र का जाप करने से जातक के सभी शारीरिक व मानसिक कष्ट दूर होते हैं.
सोमवार व्रत के नियमभगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यदि आप भी सोमवार का व्रत कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि भोलेनाथ की पूजा करते समय महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए.
सोमवार की पूजा में भगवान शिव को धतूरा और बेल पत्ता अर्पित करना शुभ माना जाता है.
इस दिन पूजा के दौरान भगवान को चंदन का तिलक करना चाहिए. साथ ही स्वंय भी चंदन का ही टीका लगाएं.
अगर आप सोमवार का व्रत कर रहे हैं तो बता दें कि इस व्रत में केवल एक समय ही भोजन ग्रहण किया जाता है और वह भी नमक के बिना.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक व सामाजिक आस्थाओं पर आधारित हैं. इन्हें अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

No comments:
Post a Comment