BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सेहत ही नहीं, चेहरे के लिए भी वरदान है नारियल पानी! फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 13, 2022

सेहत ही नहीं, चेहरे के लिए भी वरदान है नारियल पानी! फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान



लड़कियां इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स या महंगे ट्रीटमेंट तक लेने लगती हैं, जिनके साइड इफेक्ट्स तुरंत तो नहीं लेकिन लंबे समय के बाद जरूर दिखने लगते हैं। इन सभी से बचने के लिए नैचुरल तरीके भी अपना सकती हैं। ऐसे में नारियल पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, वही, नारियल पानी जिसे आप गर्मी से बचने के लिए स्ट्रॉ लगाकर ताजा-ताजा पीते हैं और बाद में उसकी मलाई का आनंद लेते हैं। सेहत के साथ ही यह चेहरे के लिए भी बहुत अच्छा है। खास बात है कि नारियल पानी हर स्किन टाइप के लिए उपयुक्त है, साथ ही साइड इफेक्ट का खतरा भी ना के बराबर होता है। आइए जान लेते हैं त्वचा के लिए इससे होने वाले फायदों के बारे में..

डार्क सर्कल- चेहरे पर होने वाली डार्क सर्कल की समस्या को नारियल का पानी आसानी से दूर कर देता है। नारियल के पानी में कॉटन को डुबोकर डार्क सर्कल वाली जगह पर लगाएं। रोज नारियल के पानी के इस्तेमाल से डार्क सर्कल गायब हो जाते हैं और चेहरा साफ निकल आता है।

कील-मुंहासे- गर्मियों में कील-मुंहासों की समस्या आम बात है। ऐसे में नारियल पानी आपकी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण, जो मुंहासों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही इसकी क्लींजिंग प्रॉपर्टीज एक्ने पर प्रभावी ढंग से काम करती है। यह एक प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है। इसके लिए आप नारियल पानी से चेहरा धो सकते हैं या रूई के गोले में डुबोकर लगा सकते हैं।

टैनिंग- चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने के कारण टैनिंग की समस्‍या हो ही जाती है। ऐसे में झुलसी त्वचा की खोई रंगत और निखार वापस लाने में नारियल पानी काफी असरदार साबित होता है।

दाग-धब्बों - पिंपल्स तो चले जाते हैं लेकिन छोड़ जाते हैं जिद्दी दाग-धब्बे, जो कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन जाते हैं। ऐसे में नारियल पानी अपना कमाल दिखा सकता है। नारियल पानी से चेहरा धोने से दाग-धब्बे हल्के पड़ जाते हैं और चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है।




नैचुरल मॉइश्चराइजर - नारियल पानी में प्राकृतिक मॉइश्चराजिंग गुण होते हैं, जो रूखी और बेजान त्वचा के लिए असरदार हैं। यह त्वचा को नैचुरली हाइड्रेट और मॉइश्चराइज रखता है।

No comments:

Post a Comment