BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दर्दनाक सड़क हादसा,...दो मासूम बच्चों सहित चार की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 6, 2022

दर्दनाक सड़क हादसा,...दो मासूम बच्चों सहित चार की मौत

 


पिकअप की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग से जिंदा जला युवक, बहन और मासूम भांजे-भांजी ने भी तोड़ा दम

रेवांचल टाइम्स। सिमरोल थाना क्षेत्र में खंडवा रोड पर भेरूघाट के उतार पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि यहां बाइक को एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार युवक जिंदा जल गया। पीछे बैठे उसकी बहन और भांजा-भांजी बुरी तरह घायल हो गए, जिन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया।

सिमरोल पुलिस के मुताबिक घटना भेरुघाट उतार पर रविवार देर शाम की है। चोरल रोड पर ओवरटेक कर आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार लोकेश (22) पुत्र बालू मकवाना निवासी ग्राम मेंडल, उसकी बहन पूजा (30) पत्नी सालगराम निवासी सिमरोल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि बाइक में आग गई और लोकेश वहीं जिंदा जल गया। उसे बचाने का मौका भी नहीं मिला। लोकेश की आठ साल की भांजी कुमकुम और आठ माह के भांजे को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में ले जाया गया। जहां रात करीब 11 बजे दोनों ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

लोकेश रविवार को बहन और भांजे-भांजी को लेकर सिमरोल गया था। दोपहर में खाना खाने के बाद निकले थे। कुछ ही दूरी पर सभी हादसे का शिकार हो गए। लोकेश के परिवार में उसका भाई राहुल और माता-पिता है। वह पिता के साथ किसानी का काम करता था।

बचने का भी मौका नहीं मिला

बाइक सवार परिवार इंदौर की ओर जा रहा था। वहीं पिकअप गाड़ी इंदौर की ओर से आ रहा था। आमने-सामने भिड़त में चारों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाडी़ से टक्कर लगने के बाद बाइक लोकेश पर गिर गई। वह बाइक के साथ में कुछ दूर तक घसीटता हुआ चला गया। बाइक के घसीटने के बाद उसमें आग लग गई और उसे बचने का मौका भी नहीं मिल सका।

No comments:

Post a Comment