Breaking

revanchal times new

5 साल से फरार चल रहे फर्जी जमानतदारों की गैंग को दबोचा



रेवांचल टाइम्स:क्राइम ब्रांच ने 5 साल से फरार चल रहे दो फर्जी जमानतदारों को पकड़ लया। पकड़े गए आरोपी ठिकाने बदल कर रह रहे थे, और पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहे थे। वे फर्जी बही के जरिए कोर्ट में जमानत लेते थे।


एडीसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान के अनुसार मुखबिर ने कल सूचना दी थी कि फर्जी बही मामले मे चार साल से फरार चल रहे आरोपियों में मूलचंद उर्फ देवी लाल कोहेफिजा क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम पुराने आरटीओ के पास पहुंची तथा मूलचंद को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम बैरागढ़ स्थित आकाश गार्डन के पास पहुंची। यहां पर पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने लगातार पीछा करने के बाद इस संदिग्ध को दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम भगवान दास सिंह मीणा बताया। वह भी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। दोनों के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हैं। मूलचंद वर्तमान में मजदूरी कर रहा था तथा मजदूरी करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाकर लगातार अपने ठिकाने बदलता था इसके कारण पुलिस को उसके बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसी तरह भगवानदास भी पुताई का करने लगा था। जैसे ही मौका मिलता था वह फर्जी जमानत के खेल में शामिल हो जाता था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new