BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 8, 2022

तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत



रेवांचल टाईम्स,रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी एक महिला का सिर कट कर दूर जा गिरा। घटना सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है। किशनपुर गांव के रहने वाले सुरजीत ओढ़ अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने सलकनपुर के पास नीलकचार जा रहे थे। तभी किशनपुर और विशनखेड़ा के बीच एक तेज रफ्तार डंपर ने इको कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतना भीषण था कि कार पलटकर दूर जा गिरी और सड़क पर 70 फीट तक घिसटती चली गई। कार में 8 लोग सवार थे जिनमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। मरने वालों में कार चालक मनोहर उम्र 40 वर्ष, अनीता बाई उम्र 38 वर्ष, साधना उम्र 55 वर्ष और हनी उम्र 5 वर्ष है। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार डंपर चालक की जांच में जुटी है।

No comments:

Post a Comment