BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिर्फ 10 रुपये के लिए नाबालिग को मिली मौत, पेट को कर दिया चाकुओं से छलनी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 8, 2022

सिर्फ 10 रुपये के लिए नाबालिग को मिली मौत, पेट को कर दिया चाकुओं से छलनी

नई दिल्ली: धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक होता है. यह टैग लाइन आप हर सिगरेट के पैकेट्स पर जरूर देखे होंगे या फिर कहीं न कहीं सुना-पढ़ा और देखा होगा. दोस्ती-यारी में लोग सेहत को हानि पहुंचाने वाली ऐसी चीजों का सेवन मिल-बांटकर करते हैं. घर-परिवार में लोग विरोध करते हैं या फिर बेटा-बेटी प्यार से रिक्वेस्ट करते हैं, धूम्रपान छोड़ भी देते हैं. जबकि एक नाबालिग के मना करने पर उसकी जान चली गई. उसे महज एक सिगरेट के लिए मौत के घाट उतार दिया गया. 17 साल के नाबालिग का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बदमाशों को सिगरेट के लिए 10 रुपये देने से इनकार कर दिया था.

मामला दिल्ली के मध्य जिला के आनंद पर्वत इलाके का है. यहां मात्र 10 रुपये की सिगरेट को लेकर नाबालिग मृतक जगदीश से कुछ लोगों की कहासुनी हो गई. चार युवकों ने उससे सिगरेट के लिए 10 रुपये मांगे थे. जगदीश ने देने से मना कर दिया. इस पर चारों बदमाश उससे झगड़ा करने लगे. आखिर में गुस्साकर चारों ने जगदीश के पेट में बारी-बारी से चाकू घोंप दिया. उसका पेट चाकुओं के वार से छलनी हो गया. वह लहूलुहान होकर गिर गया. बदमाश मौके से फरार हो गए. पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक रामजस स्कूल के पास बेहोशी की हालत में पड़ा है. जब पुलिस पहुंची तो देखा कि उसके शरीर पर घाव थे और उसकी मौत हो चुकी थी.

No comments:

Post a Comment