नई दिल्ली। आयकर विभाग (आईटी) ने बुधवार को देश भर में शराब कारोबारी समेत कई समूहों के करीब 400 ठिकानों पर छापेमारी की। हरियाणा के गुरुग्राम, मुंबई, दिल्ली समेत पांच राज्यों में अधिकारियों ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया।
मुंबई में एक आईटी टीम बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एम्बेसी ग्रुप के ऑफिस पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान किसी को भी ऑफिस से बाहर जाने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी।
गुरुग्राम में शराब कारोबारी के ऑफिस में भी आईटी के अधिकारियों ने छापा मारा।
सरकारी विभाग ने टैक्स चोरी में शामिल होने के शक के चलते यह कार्रवाई की हैं।

No comments:
Post a Comment