BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलयुगी बेटे ने पिता की गर्दन काट भागा , वारदात से सनसनी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 1, 2022

कलयुगी बेटे ने पिता की गर्दन काट भागा , वारदात से सनसनी



रायगढ़। जिले के बरमकेला में एक बेटे ने पिता की हत्या कर दी है। आरोपी शराब के नशे में पिता से विवाद कर रहा था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पिता के ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या के आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मामला सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादरपाली का है।

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। मृतक का नाम तेजराम बरिहा उम्र 60 वर्ष बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। वारदात वाले दिन भी वह नशे में था। नशे के हालत में पिता के साथ लड़ाई कर रहा था। विवाद बढ़ने पर संतोष ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे तेजराम की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment