रेवांचल टाइम्स :हरियाणा। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मामूली बात पर शुरू हुई बहस दो परिवारों में खून-खराबे पर उतर आई। झगड़ा इतना बढ़ा कि 3 महिलाओं सहित 4 के सिर फूट गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के गांव मालपुरा निवासी नीलम की अपने ही परिवार के मुकेश के साथ घर के सामने पानी की निकासी को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। पहले बहस हुई और फिर जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े के वक्त नीलम और उसकी दोनों बेटी रूचिका व सीमा घर से बाहर थी।
झगड़े की आवाज सुनकर घर आई तो मनीष, मुकेश, सुशीला, शीला, चन्द्रकला व कुलदीप घर में घुसे हुए थे। आरोपियों ने नीलम और उसके परिवार के जिले सिंह, कमला देवी, रूचिका, सीमा पर लाठी-डंडों से जमकर हमला किया और उनके सिर फोड़ दिए। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-6 थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और नीलम की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment