BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रोज 30 मिनट चलाएं साइकिल, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 3, 2022

रोज 30 मिनट चलाएं साइकिल, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

 


 हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद है लोगों को साइकिल से होने वाले फायदों के बारे में जागरूक करना हैं. बता दें कि यदि नियमित रूप से 30 मिनट साइकिल चलाई जाए तो इससे सेहत को कई फायदे हो सकते हैं. इससे जुड़ी एक रिसर्च भी सामने आई है, जिसमें इस बात की पुष्टि की गई है कि पैदल चलने और साइकिल चलाने से न केवल पर्यावरण को सेव रखा जा सकता है बल्कि शरीर को भी स्वस्थ रखा जा सकता है. ऐसे में आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएगें कि रोजाना 30 में साइकिल चलाने से क्या क्या लाभ हो सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…

रोज 30 मिनट साइकिल चलाने के फायदे

  1. यदि आप नियमित रूप से 30 मिनट साइकिल चलाते हैं तो इससे ना केवल ब्लड सेल्स और स्किन में ऑक्सीजन की पूर्ति होगी. बल्कि त्वचा साफ और चमकदार भी नजर आएगी.
  2. रोज 30 मिनट साइकिल चलाने से अनिद्रा की समस्या भी दूर हो सकती है. यदि आपको नींद ना आने की समस्या है तो ऐसे में आप नियमित रूप से 30 मिनट साइकिल चलाएं.
  3. नियमित रूप से 30 मिनट साइकिल चलाने से शरीर एक्टिव रहता है. साथ ही व्यक्ति के इम्यून सेल्स भी ज्यादा एक्टिव रहते हैं, जिससे व्यक्ति जल्दी बीमारियों की चपेट में नहीं आता है.
  4. 30 मिनट साइकिल चलाने से याददाश्त में तेजी आती है, इससे अलग मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं.
  5. 30 मिनट साइकिल चलाने से व्यक्ति की शारीरिक पावर भी बढ़ती है इसके अलावा शरीर की सारी मांसपेशियां स्वस्थ और मजबूत रहती हैं.


No comments:

Post a Comment