BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इन दो चीजों को रोजाना के डाइट में करें शामिल, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 3, 2022

इन दो चीजों को रोजाना के डाइट में करें शामिल, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर




रेवांचल टाईम्स:स्वस्थ रहना चाहते हैं और बीमारियों को शरीर से दूर रखना रखना चाहते हैं तो हल्दी के साथ नींबू का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है, ये दोनों ही चीजें एंटी इन्फ्लामेट्री, एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी बायोटिक के जैसे कई सारे फायदेमंद तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ई, विटामिन सी, सोडियम, पोटैशियम जैसे कई सारे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है, जानिए कि रोजाना नींबू के साथ हल्दी के सेवन से शरीर को कौन-कौन से फायदे होते हैं और इनका रोजाना सेवन क्यों करना चाहिए।
जानिए हल्दी के साथ नींबू के होने वाले इन फायदों के बारे में
हार्ट को रखता है स्वस्थ
हार्ट की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो हल्दी के साथ नींबू का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, इसके रोजाना सेवन से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या दूर हो जाती है, आप रोजाना हल्दी के साथ नींबू का सेवन कर सकते हैं।
वेट को करता है नियंत्रित
वजन को कंट्रोल में करना चाहते हैं तो रोजाना नींबू पानी के साथ में हल्दी के एक चम्म्च का सेवन कर सकते हैं, इससे शरीर को बहुत सारे लाभ मिलते हैं, ज्यादा फायदा चाहते हैं तो इसमें शहद को भी मिला सकते हैं, रोजाना नींबू, शहद और हल्दी के सेवन से स्वास्थ्य को बहुत सारे लाभ मिलते हैं।
स्ट्रेस को करता है कम
हल्दी और नींबू ये दोनों चीजें कई सारे फायदेमंद तत्वों से भरपूर होती है, इसके रोजाना सेवन से मानसिक तनाव दूर होता जाता है, वहीं ये शरीर से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करने में भी असरदार होती हैं, इसलिए रोजाना के डाइट में आप इन्हें शामिल कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment