BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कार की यार्ड में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा वाहनों को लिया चपेट में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 14, 2022

कार की यार्ड में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा वाहनों को लिया चपेट में



रेवांचल टाईम्स: रामपुर इलाके के मेडिकल कॉलेज के सामने सत्या ऑटो के नाम से कार का शोरूम में कार की यार्ड में भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में 20 गाड़ियां आ गई। घटना में 4 गाड़ियां पूरी तरह से जल गई हैं। कहा जा रहा है आग यार्ड के बगल की झाडियों में लगी थी। यही आग पहले एक कार तक पहुंची। जिसे कारण यह हादसा हो गया है।

शोरूम ने बगल से ही कार की यार्ड बना रखा है। जहां खिची हुई गाड़ियां या अन्य तरह की यूज की हुई गाड़ियों को रखा जाता है। मंगलवार को भी यार्ड को खोला गया था। सुबह करीब 11.30 बजे के आस-पास पहले आग यहां खड़ी एक कार में लगी थी। वह धीरे-धीरे दूसरे गाड़ियों में फैल गई। यार्ड में काम कर रहे लोगों की नजर पड़ी तब तक कई गाड़ियों को आग ने चपेट में लिया था। बताया गया कि आग बगल की झाड़ियों में लगी थी। इन्हीं झाड़ियों से आग पहले कार में लगी फिर फैली है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। दमकल की गाड़ियों को औऱ पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके और दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे और आग को काबू पाने का प्रयास किया गया। चार कारें पूरी तरह से जल चुकी थीं।

No comments:

Post a Comment