BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सम्राट जादूगर निकला रेप का आरोपी.......कई सालों से था फरार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 14, 2022

सम्राट जादूगर निकला रेप का आरोपी.......कई सालों से था फरार




रेवांचल टाईम्स:मध्य प्रदेश  के खंडवा (Khandva) में बलात्कार के एक मामले (rape cases) में दस साल से फरार चल रहे आरोपी को जावर पुलिस बिहार से दबोच लाई । खास बात यह कि फरारी के दौरान वह जादूगर (Magician) के पास काम करने लगा और जादूगिरी सीख गया। पुलिस जब उसे पकड़ने गई तब वह जादू का शो चल रहा था। एक घंटे तक पुलिसकर्मियों ने उसका शो देखा। जैसे ही वह स्टेज से उतरा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

खंडवा के जवार थाने के टीआई शिवराम जाट ने बताया कि इस अपराधी के खिलाफ साल 2007 में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी नानकराम को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, उसके बाद कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। उसके बाद वह कोर्ट में पेशी पर नहीं आया और फरार हो गया। एसपी विवेक सिंह ने आरोपी पर दस हजार का इनाम भी घोषित किया था।

हेड कॉन्स्टेबल रफीक खान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नानकराम अब जादूगर बन चुका है। फिलहाल वह पटना (बिहार) में जादू का शो करने गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम पटना पहुंची। जादू के शो के बारे में पता किया गया और जब वहां पुलिस पहुंची तो नानकराम का शो चल रहा था। जब शो खत्म हुआ तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी फरारी के दौरान ग्वालियर, लखनऊ और मुजफ्फरपुर, बिहार में रहा। यहां उसने अलग-अलग जादूगरों के साथ काम किया और जादू सीखा। वह खुद को सम्राट जादूगर बताता था। लखनऊ में भी उसने अपना ठिकाना बनाया। इस दौरान उसने जादू के शो दिखाने के लिए अपनी टीम तैयार की। जिसमें लड़कियां भी शामिल थीं। आरोपी 2019 में भी खंडवा के पड़ोसी जिले खरगोन में आकर जादू दिखाकर चला गया था। इसके अलावा वह यूपी और बिहार में अपने शो करता था।

No comments:

Post a Comment