मुंबई के कुर्ला में सोमवार देर रात एक भयानक हादसा हो गया। यहां सोमवार की रात एक चार मंजिला इमारत गिर गई। बीएमसी के अनुसार मलबे के नीचे से अबतक 12 लोगों को निकाला जा चुका है। जिनमें एक 30 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य 11 लोगों की हालत स्थिर बताई गई है। हालांकि अभी भी मलबे में 20-25 लोगों के दबे होने की आशंका है। इसके साथ ही यहां बचाव अभियान जारी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां और पुलिस दबे हुए लोगो को निकलने का काम कर रही है।
घटना स्थल पर उपस्थित NDRF के एक अधिकारी ने बताया है कि, "अभी भी राहत बचाव कार्य जारी है। 25-30 लोगों के दबे होने की आशंका है लेकिन इसके सटीक आकंड़े अभी स्पष्ट नहीं है। इमारत की मंजिल एक के ऊपर एक आकार में गिरने के कारण भीतर जाने में समय लग रहा है।"
वहीं राजवाड़ी अस्पताल के के CMO ने बताया कि, हादसे की बाद अस्पताल में 11 घायलों को लाया गया। जिसमें से 1 व्यक्ति की मौत गई। इसके अलावा अन्य 10 लोगों का OPD में इलाज जारी है।" उन्होंने बताया कि भर्ती किये गए घायलों में 1 व्यक्ति की हालत थोड़ी गंभीर है, लेकिन डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।"
घटना स्थल पर पहुंचे आदित्य ठाकरे
घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि, "सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग वहां रहते हैं। सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। आज मंगलवार को इन इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम देखेंगे ताकि आस-पास के लोगों को परेशानी न हो।"
साथ ही कहा कि जब भी बीएमसी नोटिस जारी करे, इमारतें खुद खाली कर दी जानी चाहिए। अन्यथा, ऐसी घटनाएं होती हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है,अब इस पर कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है।

No comments:
Post a Comment