BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तुलसी की पत्त‍ियों के सेवन से कंट्रोल करें डायबिटीज, तुरंत दिखेगा असर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 28, 2022

तुलसी की पत्त‍ियों के सेवन से कंट्रोल करें डायबिटीज, तुरंत दिखेगा असर




रेवांचल टाईम्स:डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, इसे हल्के में लेने की भूल कभी ना करें। डायबिटीज का रोग से कितनी परेशानियां होती हैं यह वही समझ सकता है, जो खुद इस बीमारी से गुजर रहा हो। डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है। जिसे पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता, लेकिन इसे आप कंट्रोल करके काबू में रख सकते हैं। जिसके लिए आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखना होगा।

वहीं डायबिटीज को काबू में करने के लिए आप घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। घर में पाई जाने वाली कुछ चीज़ों से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

तुलसी की पत्त‍ियों के सेवन से डायबिटीज करें कंट्रोल

धार्मिक रूप से तुलसी के पौधे को काफी पवित्र माना जाता है। घर में या फिर आंगन में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पौधे का जितना महत्व धार्मिक रूप से है, उतना ही आयुर्वेद में भी है। तुलसी को औषधीय पौधा माना जाता है । जिसके सेवन से आप कई तरह की गंभीर बीमारी से लड़ सकते हैं। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो पेट से संबंधित परेशानियां जैसे पाचन में परेशानी, पेट में जलन व एसिडिटी टाइप की दिक्कतों को दूर करने में मदद करती है।

इसके अलावा इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पैंक्रियाटिक बीटा सेल्स को इंसुलिन के प्रति सक्रिय बनाती हैं। सुबह उठकर खाली पेट दो से तीन तुलसी की पत्ती चबाएं। आप चाहें तो तुलसी का रस भी पी सकते हैं। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है।

खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने के लाभइम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कारगर
दिल के लिए फायदेमंद
पाचन के लिए फायदेमंद
सर्दी दूर करने में फायदेमंद
कैंसर को रोकने में मददगार
सर्दी-खांसी के लिए कारगर

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए इन चीज़ों का भी सेवन करेंडायबिटीज में दालचीनी का पाउडर लेना भी फायदेमंद होता है
डायबिटीज में सहजन की पत्त‍ियों का रस पीने से भी मिलते हैं लाभ
डायबिटीज में ग्रीन टी पीना होता है लाभदायक

No comments:

Post a Comment