BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Salman Khan के चक्कर में Salman को हुई जेल! - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 9, 2022

Salman Khan के चक्कर में Salman को हुई जेल!




रेवांचल टाईम्स:बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की दबंगई तो आपने देखी ही है. जिसके चलते वो अक्सर चर्चा में रहते हैं. एक्टर को कई बार अपनी हरकतों के चलते जेल की हवा भी खानी पड़ी है. कुछ ऐसा ही हाल सलमान के डुप्लिकेट का भी है. जिसने सरेआम कुछ ऐसी हरकत कर डाली. जिसके चलते उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हो गई और उस शख्स की गिरफ्तारी हो गई है. जिसके बाद से ये मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. जिस पर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं कि आखिर वो शख्स कौन है और उसने ऐसा क्या कर दिया कि जेल जाने की नौबत आ गई. तो ये पूरा मामला क्या है, आज हम आपको इस आर्टिकल में ये पूरा मामला बताने वाले हैं.


गौरतलब है कि सलमान का ये डुप्लिकेट काफी ज्यादा फेमस है. जो सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी कोई-न-कोई वीडियो या तस्वीरें शेयर करता रहता है. जिसके चलते चर्चा में आ जाता है. इन्हीं पोस्ट के लिए वो लखनऊ के घंटाघर में रील बना रहा था. जिसके चलते वहां का ट्रैफिक पूरी तरह से ठप पड़ गया था. फिर क्या था किसी ने उस शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मौके पर पहुंचकर शख्स को गिरफ्तार (Duplicate Salman Khan arrested) कर लिया. जानकारी के मुताबिक, डुप्लिकेट सलमान को फिलाहल ठाकुरगंज थाने में रखा गया है. उस पर धारा 151 के तहत शांति भंग करने के मामले में कार्रवाई की गई है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के साथ डुप्लिकेट सलमान पर जुर्माना भी लगा है.

बता दें कि डुप्लिकेट सलमान (Duplicate Salman Khan social media) सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके हैं. वो आए दिन अपनी रील्स शेयर करते रहते हैं. जिन पर उनके फैंस जमकर प्यार भी लुटाते हैं. सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. 1 लाख 67 हजार लोग उन्हें फॉलो करते हैं. ऐसे में उनके गिरफ्तार होने की खबर सामने आने के बाद फैंस उनके लिए परेशान हैं. ऐसे में वो अपनी चिंता जाहिर करते दिख रहे हैं.

No comments:

Post a Comment