BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
परिवार को मिली चार गुना खुशी, गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 24, 2022

परिवार को मिली चार गुना खुशी, गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म




रेवांचल टाईम्स\बालाघाटः मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सोमवार को एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। नवजात शिशुओं में तीन बेटे और एक बेटी है। एक साथ आई चौगुनी खुशी से परिवार में खुशी का माहोल है। हालांकि, चारों शिशुओं की हालत ठीक नहीं है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

जिला चिकित्सालय बालाघाट में किरनापुर तहसील के ग्राम जराही की 26 वर्षीय प्रीति नंदलाल मेश्राम ने एक साथ 04 बच्चों को जन्म दिया है। इनमे तीन लड़के एवं 01 लड़की शामिल है। चारों बच्चे स्वस्थ्य हैं। यह बालाघाट जिले में अपनी तरह का पहला मामला है।

बालाघाट सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ संजय धबड़गांव ने बताया कि आज 23 मई को जराही की प्रीति नंदलाल मेश्राम ने ऑपरेशन से 4 बच्चों को सफलतापूर्वक जन्म दिया है। ट्रामा यूनिट की विशेषज्ञ टीम में शामिल डॉ. रश्मि वाघमारे और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मेश्राम, स्टाफ सिस्टर सरिता मेश्राम एवं उनकी कुशल टीम के द्वारा आज प्रातः 11 प्रीति नंदलाल मेश्राम उम्र 26 वर्ष का ऑपरेशन किया गया। जिसमें 4 बच्चों ने एक साथ जन्म लिया है। उनमें तीन लड़के एवं एक लड़की शामिल है। चारों बच्चों को जिला चिकित्सालय की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है । वर्तमान में सभी चारों बच्चे स्वस्थ हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं है।



No comments:

Post a Comment