BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पीएम नरेंद्र मोदी की इस तस्वीर ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका, लोग बोले- प्रधानसेवक, राह दिखाते हैं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 24, 2022

पीएम नरेंद्र मोदी की इस तस्वीर ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका, लोग बोले- प्रधानसेवक, राह दिखाते हैं

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक क्वाड बैठक से पहले की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियाभर के नेताओं के साथ चल रहे हैं लेकिन खास बात ये है कि फोटो में मोदी सबसे आगे हैं और बाकी नेता उनके पीछे नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड मीटिंग में भाग लेने के लिए इन दिनों जापान दौरे हैं. वहां अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनियाभर के कई देशों के नेता मौजूद हैं. इस दौरान पीएम मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियाभर के तमाम नेताओं से आगे मौजूद हैं और ऐसे लग रहा है कि सब नेता पीएम मोदी के पीछे चल रहे हैं. भाजपा के ज्यादातर नेता इस फोटो को शेयर करने में जुटे हैं.

फोटो में प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ चल रहे हैं. उनके पीछे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और ऑस्ट्रेलिया के नव नियुक्त प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज हैं. फोटो पर लोगों की एक से बढ़कर एक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं.
भाजपा नेता जमकर शेयर कर रहे फोटो


फोटो को शेयर करते हुए भाजपा नेता अमित मालवीय ने लिखा, ”विश्व की अगुवाई करते हुए. एक तस्वीर हजार शब्दों से बेहतर है.’

No comments:

Post a Comment