BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP में पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट 10 मई को सुनाएगा फैसला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 6, 2022

MP में पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट 10 मई को सुनाएगा फैसला



भोपाल। प्रदेश में पंचायत व नगरीय निकाय के चुनाव में आरक्षण को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता सैयद जाफर ने बताया कि 10 मई को इस मामले में फैसला आएगा। हमारी ओर से यह पक्ष रखा गया है कि पंचायत चुनाव संविधान के प्रविधान अनुसार अविलंब कराए जाने चाहिए।

सर्वोच्च न्यायालय पंचायत चुनाव मध्यप्रदेश में OBC Reservation को लेकर 10 मई को फैसला सुनाएगा। इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश में पिछले 3 साल से टल रहे पंचायत चुनावों को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी। शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। सर्वोच्च न्यायालय में मध्यप्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर चल रही मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई।

मध्य प्रदेश की सरकार ने इस मामले में ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट कोर्ट में रखी। दरअसल इस मामले में याचिकाकर्ता सैयद जाफर और जया ठाकुर की ओर से एडवोकेट वरुण ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर चुनाव न कराने को लेकर आरोप लगाया था और सर्वोच्च न्यायालय से गुहार की थी कि मध्य प्रदेश में तत्काल पंचायत एवं नगर पालिका चुनाव की घोषणा हो।

No comments:

Post a Comment