BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुरानी पुलिया को श्रमदान बताकर राशि निकली तो दूसरी तरफ घटिया शोखते गड्ढे बनाए गए... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 6, 2022

पुरानी पुलिया को श्रमदान बताकर राशि निकली तो दूसरी तरफ घटिया शोखते गड्ढे बनाए गए...


रेवांचल टाइम्स -- पुरानी पुलिया को श्रमदान बताकर राशि निकली तो दूसरी तरफ घटिया शोखते गड्ढे बनाए गए

ग्राम पंचायत गौराछापर में सचिव सरपंच और रोजगार सहायक का कारनामा श्रमदान की पुलिया पहले पंचायत ने निकल ली राशि और अब पुरानी पुलिया को श्रमदान बता कर राशि आहरण करने की योजना

        जनपद पंचायत नैनपुर के अधिकारी और res के उपयंत्री से गहरी साठ गांठ कर किया जा रहा है फर्जीबाड़ा


माखा टोला से जुनवानी टोला तक ग्रेवल रोड में पुरानी पुलिया को नया बताकर राशि आहरण कर रहा ठेकेदार


कहते हैं शासन चाहे जितनी भी चोरी और भ्रष्टाचार पर पाबंदी लगा ले मगर चोरी करने वाले सचिव सरपंच और रोजगार सहायक और ठेकेदार ग्राम पंचायत को चूना लगाने के लिए नए-नए तरीके निकाल ही लेते हैं चाहे वह शासन अलीगढ़ का ताला क्यों नहीं योजना पर लगा दे मगर उस योजना को कैसे जनता तक पहुंचाकर गोलमाल करना है इसका पूरा फार्मूला सचिव सरपंच और ठेकेदार के पास पहले से तैयार हो चुका होता है इसी तरह का एक मामला ग्राम पंचायत गौराछापर में सामने आया है जिसमें जुनवानी टोला में ग्रेवल रोड का निर्माण कार्य किया गया है उक्त की निर्माण लगत राशि 25लाख की है वही ग्रेवल रोड निर्माण किया गया है जिसमें जनपद पंचायत नैनपुर के अधिकारी और उपयंत्री की मिली भगत जमकर पैसों खेल किया गया


पुरानी पुलिया को नया बताकर राशि आहरण करने की तैयारी


सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार ने कहा पुलिया बनाने की स्वकृति विभाग से नहीं मिली है ठेकेदार का कहना है कि मैं खुद के पैसों से कुछ सहायता कर पुलिया का निर्माण कर रहा हूं मगर ठेकेदार की चालाकी समय के साथ सामने आ गई और ग्राम जुनवानी में पुरानी पुलिया का निर्माण हो चुका था उसी पुल में पाइप फिटिंग कर नया पुलिया बना दी गई है उक्त पुलिया में कोई भी सीमेंट का बेस ना गिट्टी ना रेत भी नहीं डाला गया और पाइप डालकर काली मिट्टी डाल दिया गया अब ठेकेदार कह रहा है मैं जुनवानी टोला में श्रमदान करके पुलिया का निर्माण कर दिया हूं शासन प्रशासन अगर निर्माण कार्यों के लिए पैसा देता है तो जाता कहा है क्योंकि 2017/2018 वर्ष में इसी पुलिया को गोराछापर सरपंच भागीरथी गोंड ने भी कहा था में श्रमदान करके पुलिया का निर्माण किया गया है आज़ उसी बात को ठेकेदार भी बोल रहा है मैंने श्रमदान करके पुलिया निर्माण कर दिया है


ठेकेदार के विरुद्ध जिला कलेक्टर को करेंगें शिकायत


एक पुलिया को सरपंच और ठेकेदार के द्वारा श्रम दान बता कर ग्राम जूनवानी की भोली भाली जनता को ठगने की तैयारी है क्यों कि पूर्व में सरपंच ने श्रमदान कर पुलिया का निर्माण किया मगर समय बाद 9 लाख की श्रमदान की पुलिया में राशि आहरण कर ली गई वही ठेकेदार के द्वारा भी यही योजना लगाकर ग्रामीणों से झूठ बोलकर पुलिया में एक पाईप ज्यादा डाल राशि निकले की योजना है वही गरीब किसानों को पैसों का लालच देकर उनके खेत से मुरम निकल कर रोड बना दी वही खनिज विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई है जिससे साफ होता है ठेकेदार की पहुँच ऊपर तक है शिकायत करने की प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की जाएगी।

             इसी प्रकार गांव गांव में नलकूप के पास सोखते गड्ढे बनाए गए है मैप दंड कुछ है बने किछ ओर है,पत्थर डाले गए है ,सीमेंट से जुड़ाई हुई पर तराई नही की गई ठेके में काम देदिया गया,गड्ढे बनने के बाद कोई देखने तक नही गया बिल निकल गया।उसी तर्ज पर ऐसी चर्चा है कि बालाघाट के ठेकेदार के द्वारा स्कूलों में टँकी बनाई गई है जो नाममात्र की है।पैसे कमाने के चक्कर मे अधिकारियों की मिली भगत में घटिया काम कर दिया गया।जनपत पंचायत से कोई सब इंजीनियर,न ही कोई अधिकारी सुध लेने पहुँचा सब पैसे का खेल है।अगर माननीया कलेक्टर मेडम इसे अपने संज्ञान में लेकर जांच करवाती हैं तो दूध का दूध और पानी का पानी दिख जाएगा। ग्राम वासी दबी जवान पर इन निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग करते हैं

No comments:

Post a Comment